Hello दोस्तों, TechoSupporting साइट पर आपका स्वागत है, आज हम इस पोस्ट में जानेंगे Ssc क्या होता है ? Ssc Detail In Hindi SSC से जुड़ी एग्जाम, पोस्ट, योग्यता और जॉब की पूरी जानकारी।
दोस्तों, यदि आप Government Job पाना चाहते हैं तो आपको बता दे Ssc आपके लिए Best Option है, Ssc की Exam Clear करके आप केंद्र सरकार की Job हासिल कर सकते हैं, But, हम में से ऐसे कई छात्र जिन्हें Ssc के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है।
यदि आप Ssc के बारे में पूरी जानकारी चाहते है तो इस Post को अंत तक जरूर पढ़ें, इस Post में आपको Ssc से जुड़ी पूरी जानकारी देखने को मिल जाएंगी।
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दे, इस आर्टिकल में Ssc क्या होता है से रिलेटेड कौन से Topic आप जानने वाले हो, I Mean to Say, Ssc के बारे में आपको क्या क्या जानकारी आपको मिलने वाली है।
➖✅ Ssc क्या है?
➖✅ Ssc की Full Form
➖✅ Ssc का मुख्य उद्देश्य/कार्य
➖✅ Ssc Exam Details
➖✅ Ssc Post Details
➖✅ Ssc Exam Eligibilty
➖✅ Ssc Exam syllabus
➖✅ Ssc Exam Pattern
➖✅ Ssc Selection Process
➖✅ Ssc Exam Preparation
➖✅ Best Book for Ssc Exam
➖✅ Ssc Job Salary
➖✅ Useful Tips to Improve Your Ssc Exam Score
✅ Ssc क्या होता है? पूरी जानकारी हिंदी में
अगर आप भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपने SSC का नाम जरूर सुना होगा, हर साल लाखों Candidate SSC की अलग-अलग परीक्षाओं में शामिल होते हैं और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पाने का प्रयास करते हैं।
हालांकि, SSC की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं—SSC आखिर क्या है? इसके तहत कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं? आवेदन करने के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता चाहिए? आयु सीमा कितनी होती है? परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस कैसा रहता है? और SSC के माध्यम से किन-किन पदों पर सरकारी नौकरी मिल सकती है?
इस लेख में हम SSC से जुड़ी इन सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को आसान और सरल हिंदी में समझेंगे, ताकि SSC परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके, ताकि SSC परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल सके।
✅ एसएससी क्या है ? [What Is Ssc]
Staff Selection Commission भारत सरकार के अधीन काम करने वाला एक प्रमुख भर्ती आयोग है, आसान भाषा में कहु तो, SSC एक ऐसा सरकारी भर्ती आयोग है जो विभिन्न केंद्रीय सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित करता है
✅ Ssc फुल फॉर्म क्या है ? [Ssc full form In hindi And English]
✅ SSC का Full Form है – Staff Selection Commission (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन)
✅ हिंदी में इसे कर्मचारी चयन आयोग कहा जाता है।
✅ Ssc एग्जाम क्या है ?
आपको बता दे, दोस्तों, SSC (Staff Selection Commission) भारत सरकार की एक भर्ती संस्था है, जो विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी कार्यालयों में ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षाएँ आयोजित करती है।
यदि आप 10वीं, 12वीं या स्नातक (Graduation) पास हैं, तो अपनी योग्यता के अनुसार अलग-अलग SSC परीक्षाओं में Apply कर सकते हैं।
✅ Ssc का मुख्य उद्देश्य?
दोस्तों, यहाँ आप जानेंगे SSC (Staff Selection Commission) का मुख्य उद्देश्य क्या है तो हम आपको बता दे, Ssc का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में योग्य उम्मीदवारों का चयन करके सरकारी पदों पर नियुक्ति करना है।
इसके प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं।
______________________________________________
✔ विभिन्न केंद्रीय सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित करना।
✔ योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन करना।
✔ सरकारी विभागों में कुशल और योग्य कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करना।
✔ SSC CGL, CHSL, MTS, GD, CPO आदि परीक्षाओं के माध्यम से अलग-अलग पदों पर भर्ती करना।
✔ सरल शब्दों मे कहूँ तो SSC का मुख्य काम केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के लिए योग्य कर्मचारियों की भर्ती करना है।
✅ Ssc का मुख्य कार्य?
Ssc का मुख्य कार्य की बात की जाए तो, इसका मुख्य कार्य केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में Group B और Group C पदों पर योग्य Candidate की भर्ती के लिए परीक्षाएँ आयोजित करना है।
✅ Ssc में कौन कौन सी परीक्षा होती है ? [Ssc Exam Details]
दोस्तो, यहा हम जानेंगे Ssc कौन कौन से परीक्षा लेता है। जिन्हें पास कर आप भी केंद्र सरकार की Job हासिल कर सकते है। चलिए जानते है।
✔ Ssc Chsl Exam _इसका Full Form होता है Combined Higher Secondary Level और यह परीक्षा 12वीं पास Candidate के लिए होती है।
✔ Ssc Cgl Exam _ इसका Full Form है Combined Graduate Level और ये परीक्षा स्नातक स्तर की विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए होती है।
✔ Ssc Steno Exam _ इसका Full Form Stenographer है और यह एग्जाम स्टेनोग्राफर पदों के लिए होती है।
✔ Ssc MTS Exam _ इस Exam का Full Form है Multi Tasking Staff और यह एग्जाम 10वीं पास Candidate के लिए होती है।
✔ Ssc JE Exam _ JE का Full Form होता है Junior Engineer और यह Exam इंजीनियरिंग क्षेत्र में Junior Engineer पदों के लिए होती है।
✔ Ssc JHT Exam _ JHT मतलब Junior Hindi Translator होता है और यह परीक्षा हिंदी अनुवादक पदों के लिए होती है।
✔ SSc Cpo Exam _ CPO का Full Form Central Police Organization होता है और यह परीक्षा दिल्ली पुलिस और CAPFs में SI (Sub-Inspector) पदों के लिए होती है।
✔ Ssc Gd Exam _ GD का Full Form General Duty Constable होता है और यह परीक्षा CAPFs में कांस्टेबल भर्ती के लिए होती है।
आपको बता दे, SSC की परीक्षाएँ 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर की योग्यता के अनुसार अलग-अलग होती हैं।
✅ Ssc के अंतर्गत कौन कौन से Post पर भर्ती की जाती है ? [SSC Post Detail]
दोस्तों, जैसा की हम सब जानते है कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय संगठनों में कर्मचारियों की भर्ती के लिए अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित करता है।
आपको बता दे, इसके अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में अलग-अलग Post पर भर्ती की जाती है, SSC की प्रत्येक परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग प्रकार के पदों पर नियुक्ति होती है।
नीचे SSC की प्रमुख परीक्षाओं और उनसे मिलने वाले महत्वपूर्ण पदों की जानकारी Mension की गई है।
1. SSC CGL के अंतर्गत भर्ती होने वाले पद।
______________________________________________
SSC CGL (Combined Graduate Level) परीक्षा मुख्य रूप से Graduate Candidate के लिए होती है, और इसके अंतर्गत प्रमुख पद (Post) शामिल हैं।
Assistant Section Officer (ASO)
Assistant Audit Officer (AAO)
Assistant Accounts Office
Inspector of Income Tax
Inspector (Central Excise)
Inspector (Preventive Officer)
Inspector (Examiner)
Assistant Enforcement Officer (AEO)
Sub-Inspector in CBI
Sub-Inspector in NIA
Divisional Accountant
Auditor
Accountant
Junior Accountant
Tax Assistant
Upper Division Clerk (UDC) आदि।
2. SSC CHSL के अंतर्गत भर्ती होने वाले पद।
______________________________________________
SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level) परीक्षा सामान्यतः 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए होती है, इसके माध्यम से मुख्य रूप से निम्नलिखित पदों पर भर्ती होती है।
Lower Divisional Clerk (LDC)
Junior Secretariat Assistant (JSA)
Postal Assistant (PA)
Sorting Assistant (SA)
Data Entry Operator (DEO)
3. SSC MTS के अंतर्गत भर्ती होने वाले पद।
______________________________________________
SSC MTS (Multi-Tasking Staff) परीक्षा 10वीं पास Candidate के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है, इसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों में Multi-Tasking Staff (MTS) के पद पर भर्ती की जाती है।
Multi-Tasking Staff (MTS), Havaldar
MTS के कार्यों में कार्यालय में सामान्य सहायक कार्य, दस्तावेजों की देखभाल, फाइलों से संबंधित कार्य और विभाग द्वारा सौंपे गए अन्य गैर-तकनीकी कार्य शामिल हो सकते हैं।
4. SSC GD Constable के अंतर्गत भर्ती होने वाले पद।
______________________________________________
SSC Constable (GD) परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में Constable (General Duty) तथा Assam Rifles में Rifleman (GD) जैसे पदों पर भर्ती की जाती है।
इसके अंतर्गत प्रमुख पद शामिल हैं।
BSF
CISF
CRPF
ITBP
SSB
SSF
Assam Rifles
5. SSC CPO के अंतर्गत भर्ती होने वाले पद।
______________________________________________
SSC CPO (Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces) परीक्षा के माध्यम से Sub-Inspector के पदों पर भर्ती की जाती है।
इसके अंतर्गत प्रमुख पद शामिल है।
Sub-Inspector in Delhi Police
Sub-Inspector in BSF
Sub-Inspector in CISF
Sub-Inspector in CRPF
Sub-Inspector in ITBP
Sub-Inspector in SSB
6. SSC Stenographer के अंतर्गत भर्ती होने वाले पद।
______________________________________________
SSC Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ परीक्षा आयोजित करता है।
Stenographer Grade ‘C’
Stenographer Grade ‘D’
के पदों पर भर्ती होती है।
Stenographer के काम में अधिकारियों के लिए dictation लेना, Shorthand और Typing करना, सरकारी पत्र/दस्तावेज तैयार करना तथा कार्यालयी कार्य करना शामिल हो सकता है।
7. SSC JE के अंतर्गत भर्ती होने वाले पद।
______________________________________________
SSC Junior Engineer (JE) परीक्षा तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए होती है, इसके अंतर्गत प्रमुख पद शामिल है।
Junior Engineer (Civil)
Junior Engineer (Mechanical)
Junior Engineer (Electrical)
जैसे पदों पर भर्ती होती है।
आपको बता दे, SSC की आधिकारिक परीक्षा जानकारी में JE परीक्षा Civil, Mechanical और Electrical क्षेत्रों के लिए आयोजित की जाती है।
इन पदों में सरकारी निर्माण, इंजीनियरिंग परियोजनाओं, रखरखाव, निरीक्षण और तकनीकी कार्यों से संबंधित जिम्मेदारियाँ हो सकती हैं।
Important: हर साल पदों की संख्या, विभाग और कुछ पदों के नाम SSC की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार बदल भी सकते हैं।
✅ Ssc परीक्षा कौन दे सकता है ? [Ssc Exam eligibility]
आपको बता दे, दोस्तों, SSC की परीक्षा वही Candidate दे सकते हैं जो संबंधित परीक्षा की पात्रता (Eligibility) पूरी करते हों।
अलग-अलग SSC परीक्षाओं (CGL, CHSL, MTS, GD, CPO आदि) के लिए Eligibilty अलग अलग होती है।
Ssc Exam Eligibility
____________________________________________________
✅ 1. राष्ट्रीयता (Nationality)
Candidate को सामान्यत भारत का नागरिक (Indian Citizen) होना चाहिए।
कुछ मामलों में Nepal, Bhutan या भारत सरकार द्वारा निर्धारित अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
✅ 2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
SSC MTS: 10वीं पास
SSC CHSL: 12वीं पास
SSC CGL: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
SSC GD: 10वीं पास
SSC CPO: स्नातक (Graduation)
✅ 3. आयु सीमा (Age Limit)
आयु सीमा परीक्षा और पद के अनुसार अलग-अलग होती है।
Generally, Minimum Age: 18 वर्ष
Maximum Age: 27 से 32 वर्ष (पद के अनुसार)
✅ 4. आयु में छूट (Age Relaxation)
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलती है, जैसे:
OBC: 3 वर्ष
SC/ST: 5 वर्ष
PwBD: 10 वर्ष (श्रेणी के अनुसार अधिक भी हो सकती है)
Ex-Servicemen: नियमानुसार छूट
✅ 5. शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility)
अगर बात करे Physical Eligibility की तो अधिकांश SSC परीक्षाओं में शारीरिक परीक्षण नहीं होता, लेकिन SSC GD और SSC CPO जैसी परीक्षाओं में शारीरिक मानक (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) Compulsary होती है।
अधिक जानकारी और Latest नोटिफिकेशन के लिए आप SSC की Official Website पर Check In कर सकते है।
✅ Ssc परीक्षा के लिए उम्र सीमा । [SSC Exam age limit]
दोस्तों, SSC परीक्षा की उम्र सीमा (Age Limit) परीक्षा और पद (Post) के अनुसार अलग-अलग होती है।
Generally, Age Limit इस प्रकार होती है।
✅ कई SSC पदों (जैसे CHSL के कुछ पद, MTS आदि) के लिए – 18–27 वर्ष
✅ CGL और अन्य कई Post के लिए – 18–30 वर्ष
✅ कुछ विशेष Post (जैसे CGL में Junior Statistical Officer) के लिए – 18–32 वर्ष
✅ Ssc का सिलेबस [SSC Exam Syllabus]
यदि आप SSC CGL, CHSL, CPO, MTS जैसी SSC Exam की Preparation कर रहे हैं, तो आपको बता दे SSC की अलग-अलग परीक्षाएँ (CGL, CHSL, MTS, CPO, GD, JH, JHT आदि) होती हैं।
इसमें मुख्य रूप से 4 Subject शामिल होते है और Mostly Exam का Basic Syllabus लगभग समान होता है।
But, Exam के According Difficult level और कुछ Subject अलग हो सकते हैं।
SSC CGL Subject
______________________________________________
SSC CGL परीक्षा में मुख्य रूप से निम्न विषय शामिल होते हैं:
गणित (Quantitative Aptitude)
सामान्य बुद्धिमत्ता (Reasoning)
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स (Current Affairs)
अंग्रेजी भाषा (English language)
सामान्य विज्ञान (Science)
कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान (Computer Knowledge)
SSC CHSL Subject (विषय)
______________________________________________
SSC CHSL परीक्षा में इन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:
सामान्य ज्ञान (Gk)
अंग्रेजी भाषा (English language)
रीजनिंग (तर्कशक्ति) (Reasoning)
गणित (Quantitative Aptitude)
जनरल इंटेलिजेंस (General Intelligence)
Ssc JE Subject
______________________________________________
SSC JE परीक्षा इंजीनियरिंग से संबंधित होती है, इसमें शामिल विषय हैं।
सामान्य ज्ञान (Gk)
सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Machanical Engineering)
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering)
इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस (संबंधित पदों के लिए)
SSC Stenographer (Grade C & D) Subject
______________________________________________
इस परीक्षा में मुख्य रूप से निम्न विषय शामिल होते हैं।
जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning)
अंग्रेजी भाषा और व्याकरण (English language & Grammer)
सामान्य ज्ञान (Gk)
शॉर्टहैंड और स्टेनोग्राफी कौशल (Short Hand & Stenography Skill)
Ssc MTS Subject
______________________________________________
SSC MTS परीक्षा के प्रमुख विषय हैं।
सामान्य ज्ञान (Gk)
रीजनिंग और विश्लेषण क्षमता (Reasoning and Analytical Ability)
बेसिक गणित (Basic Mathatices)
हिंदी या अंग्रेजी भाषा (परीक्षा के अनुसार)
SSC Junior Translator (JHT) Subject
______________________________________________
इस परीक्षा में भाषा संबंधी ज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। मुख्य विषय हैं।
हिंदी भाषा और व्याकरण (Hindi language & Grammer)
अंग्रेजी भाषा और व्याकरण (English language & Grammer)
अनुवाद (हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी)
भाषा एवं साहित्य की सामान्य जानकारी
ध्यान दें: दोस्तों, SSC समय-समय पर परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में बदलाव कर सकता है, इसलिए तैयारी शुरू करने से पहले संबंधित परीक्षा का नवीनतम आधिकारिक सिलेबस अवश्य देखें।
SSC Exam Syllabus
____________________________________________________
✅ 1. गणित (Quantitative Aptitude)
Number System
साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज (Simple & Compound Interest)
प्रतिशत (Percentage)
लाभ और हानि (Profit & Loss)
अनुपात और समानुपात (Ratio & Proportion)
औसत (Average)
समय और कार्य (Time & Work)
समय, दूरी और गति (Time, Speed & Distance)
बीजगणित (Algebra)
ज्यामिति (Geometry)
त्रिकोणमिति (Trigonometry)
क्षेत्रमिति (Mensuration)
डेटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation)
✅ 2. रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning)
Analogy
Classification
Coding-Decoding
Number & Alphabet Series
Blood Relation
Direction Sense
Clock & Calendar
Venn Diagram
Puzzle
Non-Verbal Reasoning
Seating Arrangement
Mirror & Water Image
Paper Folding
Syllogism
✅ 3. अंग्रेज़ी (English Language)
Grammar
Vocabulary
Synonyms & Antonyms
One Word Substitution
Idioms & Phrases
Error Detection
Fill in the Blanks
Sentence Improvement
Reading Comprehension
Cloze Test
✅ 4. सामान्य ज्ञान (General Awareness)
भारतीय इतिहास (Indian History)
भारतीय संविधान (Indian Polity)
भूगोल (Geography)
अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
सामान्य विज्ञान (Physics, Chemistry, Biology)
Computer Basics
पुस्तकें एवं लेखक (Books & Authors)
Sports
Current Affairs
महत्वपूर्ण दिवस (Important Days)
पुरस्कार (Awards & Honours)
कुछ परीक्षाओं (जैसे SSC CGL Tier-2) में अतिरिक्त विषय Computer Knowledge
Data Entry Speed Test (DEST) (कुछ पदों के लिए)
ध्यान दें: आपको बता दे, SSC CGL, CHSL, MTS, CPO, GD आदि परीक्षाओं का विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन ऊपर दिए गए विषय लगभग सभी SSC परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
✅ SSC Exam का Pattern क्या होता है? (Ssc Exam Pattern)
आपको बता दे दोस्तों, SSC Exam का Pattern एक जैसा नहीं होता, क्योंकि SSC अलग-अलग परीक्षाएँ आयोजित करता है।
जैसे की SSC CGL, CHSL, MTS, GD, CPO, Stenographer आदि, इसलिए SSC Exam Pattern परीक्षा के अनुसार अलग हो सकता है। हालांकि Mostly SSC परीक्षाओं में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) Major Stages होता है।
But, आपको बता दे, परीक्षा के अनुसार Selection Process अलग हो सकती है, लेकिन Generally , इसमें निम्न चरण शामिल होते हैं।
SSC Exam का सामान्य पैटर्न।
______________________________________________
Tier-I प्रारंभिक परीक्षा CBT – वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न।
Tier-II मुख्य परीक्षा
Skill Test या Typing Test (पद के अनुसार यदि लागू हो)
Document Verification
Final Merit List
सलाह: दोस्तों, प्रश्नों की संख्या, अंक, समय और Negative Marking हर SSC परीक्षा में अलग हो सकती है, Infact , SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रत्येक परीक्षा का अलग Scheme of Examination दिया जाता है।
इसलिए जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, इसके लिए एक बार सबसे पहले उसका latest Official Notification जरूर Check कर ले।
✅ Ssc परीक्षा की चयन प्रक्रिया [Ssc Exam Selection Process]
जैसा की आप जानते है SSC के अंतर्गत अलग-अलग परीक्षाएँ होती हैं, So, Selection Process भी Exam के According अलग-अलग हो सकती है।
Generally, चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होते हैं।
✅ Online Application – Ssc में Selection Process के लिए सबसे पहले Candidate SsC की आधिकारिक वेबसाइट पर One-Time Registration (OTR) करके संबंधित परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं।
✅ Computer Based Examination (CBE) – Next, Mostly , SSC परीक्षाओं में शुरुआत कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होती है, आपको बता दे, परीक्षा के अनुसार एक या अधिक Tier/Paper हो सकते हैं।
✅ अगले चरण के लिए चयन – Next , निर्धारित Cut off के Base पर सफल Candidate को परीक्षा के अगले Step के लिए बुलाया जाता है।
✅ Skill Test / Typing Test / Physical Test – आपको बता दे, कुछ पदों के लिए Typing Test, Data Entry Speed Test, Computer Proficiency Test, Skill Test या Physical/Medical Test आवश्यक हो सकता है, But, यह Step संबंधित परीक्षा और पद पर निर्भर करते हैं।
✅ Document Verification – Next, Candidate की शैक्षणिक योग्यता, आयु, पहचान और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जाँच की जाती है, आपको बता दे, दस्तावेजों में पात्रता पूरी न होने पर Candidature Cancel हो सकती है।
✅ Final Merit/Selection – आपको बता दे, Candidate का Final Selection संबंधित परीक्षा के नियमों के अनुसार परीक्षा में प्रदर्शन, आवश्यक qualifying Stages और पद/विभाग की Preference आदि के आधार पर किया जाता है।
सलाह: जैसा की हम सभी जानते है, SSC CGL, CHSL, MTS, GD, CPO, JE आदि की चयन प्रक्रिया एक जैसी नहीं होती, इसलिए जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उसका Latest Official Notification जरूर देखे।
✅ Ssc की सैलरी कितनी होती है ? [SSC Job Salary]
आपको बता दे, SSC में Salary इस बात पर Depend करती है कि आपने कौन-सा SSC एग्जाम और कौन-सी पोस्ट प्राप्त की है।
Insort, SSC (Staff Selection Commission) में सैलरी परीक्षा और पद (Post) के अनुसार अलग-अलग होती है।
Generally, अनुमानित शुरुआती In Hand Salary इस प्रकार होती है _
Ssc Job Salary
____________________________________________________
SSC MTS_ 20,000–22,000 प्रति माह (शहर के अनुसार अलग हो सकती है)
SSC CHSL_ लगभग 25,000–40,000 प्रति माह (पोस्ट के अनुसार)
SSC CGL_ लगभग 40,000–80,000+ प्रति माह, जबकि कुछ उच्च पदों पर इससे भी अधिक सैलरी मिल सकती है।
इसके अलावा कर्मचारियों को DA, HRA, TA, मेडिकल सुविधाएँ, पेंशन (NPS) और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।
✅ एसएससी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए उपयोगी टिप्स।
यदि आप SSC (CGL, CHSL, MTS, CPO, GD आदि परीक्षा में अच्छे अंक लाना चाहते हैं, तो केवल मेहनत ही नहीं बल्कि सही रणनीति भी जरूरी है, यह Useful Tips आपकी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
Useful Tips to Improve Your Ssc Exam Score
____________________________________________________
✅ SSC के नए Syllabus और Exam Pattern को अच्छी तरह समझें।
✅ एक व्यवस्थित Study Plan बनाएं, Insort, रोज़ाना पढ़ाई का Time-Table बनाकर उसका पालन करें।
✅ Ncert और अच्छी पुस्तकों से पढ़ाई करें
✅ पिछले 5–10 वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
✅ नियमित रूप से Mock Test दें और अपनी गलतियों का विश्लेषण करें।
✅ रोज़ाना Revision करें।
✅ परीक्षा के दौरान Time Management का विशेष ध्यान रखें।
✅ Short Notes और Important Formula तैयार करें ।
✅ कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दें, Insort, कमज़ोर विषयों पर अधिक समय देकर उन्हें मजबूत बनाएं
✅ General Awareness के लिए रोज़ाना करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान पढ़ें।
✅ Speed और Accuracy बढ़ाएं, Maths और Reasoning में Speed और Accuracy बढ़ाने के लिए रोज़ प्रश्न हल करें।
✅ Negative Marking का ध्यान रखें, Insort, Negative Marking से बचने के लिए केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर दें जिनमें आपको पर्याप्त विश्वास हो।
✅ English Vocabulary, Grammar और Reading Comprehension का प्रतिदिन अभ्यास करें।
✅ लगातार Practice और Confidence बनाए रखें।
आपको बता दे, दोस्तों, SSC Exam में Better Score लाने का कोई Shortcut नहीं है, सही Stretegy, Regular Practice, Mock Test, Rivision, और Time Management ही सफलता की कुंजी हैं।
यदि आप इन सभी Tips को अपनी तैयारी में शामिल करते हैं, तो परीक्षा में बेहतर Score करने और चयन की Chances काफी बढ़ जाएगी।
✅ एसएससी की तैयारी कैसे करें? [How to Prepare For Ssc Exam]
आपको बता दे, दोस्तों, SSC की तैयारी के लिए आपको एक सही Study Plan, नियमित अभ्यास और Mock Test की जरूरत होती है, तो आप इस तरह तैयारी कर सकते हैं।
______________________________________________
✔ SSC का Syllabus और Pattern समझें – सबसे पहले तो आपको परीक्षा के Subjects और Pattern को अच्छी तरह समझना होगा।
✔ Second Thing, एक निश्चित Time Table बनाएं – रोज 4–6 घंटे पढ़ाई का लक्ष्य रखें और सभी Subjects को समय दें।
✔ Third Thing, Current Affairs और General Awareness पढ़ें – रोज़ थोड़ा समय GK और Current Affairs को दें।
✔ Forth Thing, Mock Test लगाएं – नियमित Mock Test देकर अपनी Speed और Accuracy को Improve करे।
✔ Fifth Thing, Consistency बनाए रखें – आपको बता दे, रोज थोड़ा पढ़ना लंबे समय तक पढ़कर बीच में छोड़ देने से अधिक Useful होता है।
✔ Sixth Thing, Basic Concepts मजबूत करें – खासकर Maths, Reasoning और English के बेसिक Topics पर ध्यान दें।
✔ Seventh Thing, गलतियों का Revision करें – जिन Questions में गलती हो, उनकी अलग Notebook बनाकर दोबारा Practice करें।
✔ Eighth Thing, Previous Year Questions हल करें – इससे परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर और पैटर्न की समझ होगी।
✔ Nineth Important Thing, सबसे जरूरी बात: SSC की तैयारी में केवल ज्यादा पढ़ना नहीं, बल्कि सही Strategy + Practice + Revision + Mock Test पर लगातार काम करना महत्वपूर्ण है।
✅ एसएससी की तैयारी के लिए जरूरी किताबें [Essential Books For Ssc Exam Preparation]
यदि आप SSC CGL, CHSL, MTS, CPO, GD जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ये किताबें सबसे अधिक उपयोगी मानी जाती हैं।
Essential Books For Ssc Exam Preparation
____________________________________________________
✅ गणित (Quantitative Aptitude)
Quantitative Aptitude – R.S. Aggarwal
Fast Track Objective Arithmetic – Rajesh Verma
SSC Mathematics – Kiran Publications (Previous Year Questions)
✅ रीजनिंग (Reasoning)
A Modern Approach to Verbal & Non-Verbal Reasoning – R.S. Aggarwal
Analytical Reasoning – M.K. Pandey
Kiran SSC Reasoning Previous Year Questions
✅ अंग्रेज़ी (English)
Objective General English – S.P. Bakshi
Word Power Made Easy – Norman Lewis
Plinth to Paramount – Neetu Singh
✅ सामान्य ज्ञान (General Awareness)
Lucent's General Knowledge
NCERT (कक्षा 6–10) इतिहास, भूगोल, विज्ञान, राजनीति
Monthly Current Affairs Magazine (जैसे Adda247, Testbook, AffairsCloud)
✅ Practice Sets (प्रैक्टिस के लिए)
Kiran SSC Previous Year Solved Papers
Arihant SSC Practice Sets
महत्वपूर्ण सलाह : अगर आप पहली बार SSC की तैयारी कर रहे हैं, तो इसके लिए आप 1–2 किताबें प्रति विषय चुनें और उन्हें कई बार पढ़ें, साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र Solve करे और नियमित मॉक टेस्ट जरूर लगाएँ।
और यदि आपका Goal SSC CGL है, तो ऊपर दी गई किताबों के साथ रोज़ाना Mock Test पिछले वर्षों के प्रश्न, और करंट अफेयर्स का नियमित अभ्यास करें, यही सारी चीजें आपकी Selection की Chances बढ़ाता है।
✅ Ssc में X, Y और Z श्रेणी के शहर [Class X, Y And Z Cities]
दोस्तों, SSC की किसी भर्ती का Notification पढ़ते समय आपने X, Y और Z Class Cities का नाम जरूर देखा होगा।
आपको बता दे, ये केवल शहरों की श्रेणियां नहीं हैं, बल्कि इसका सीधा असर कर्मचारी को मिलने वाली Salary और Allowances पर पड़ सकता है।
मान लीजिए दो Candidate का Selection एक ही Post पर हुआ है, लेकिन दोनों की Posting अलग-अलग शहरों में है।
अब ऐसी Situation में दोनों की Basic Pay समान हो सकती है, लेकिन उन्हें मिलने वाले कुछ भत्तों में अंतर हो सकता है, इसी वजह से उनकी Total Salary अलग-अलग हो सकती है।
आखिर Salary में अंतर क्यों होता है?
____________________________________________________
इसका मुख्य कारण है शहर में रहने का खर्च, बड़े शहरों में घर का किराया, आने-जाने और रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च आमतौर पर छोटे शहरों की तुलना में अधिक हो सकते हैं, इसलिए सरकारी कर्मचारियों को शहर की श्रेणी के अनुसार कुछ Allowances दिए जाते हैं।
सरल शब्दों में समझें तो Posting City जितनी अलग श्रेणी में होगी, Allowances भी उसी के अनुसार बदल सकते हैं।
X Class City
____________________________________________________
X Class में देश के प्रमुख और बड़े शहर शामिल होते हैं, आपकी दी गई सूची के अनुसार इसमें Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai, Bengaluru, Hyderabad और Ahmedabad जैसे शहर शामिल हैं।
इन शहरों में रहने का खर्च अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण यहां Posting होने पर संबंधित Allowances भी अधिक हो सकते हैं।
Y Class City
___________________________________________________
Y Class में ऐसे कई प्रमुख शहर आते हैं जो X Class में शामिल नहीं हैं, इनमें Lucknow, Patna, Jaipur, Pune, Surat, Bhopal, Kanpur, Nagpur, Indore, Ranchi, Chandigarh, Guwahati, Jodhpur, Coimbatore, Kochi आदि शहर शामिल हैं।
Z Class City
____________________________________________________
जो शहर X और Y Class की सूची में शामिल नहीं होते, उन्हें सामान्यत Z Class में रखा जाता है, इस श्रेणी में छोटे शहर और अन्य स्थान शामिल हो सकते हैं, जैसा की _
Z श्रेणी में शामिल शहरों में हैं _ Nagarol, Turkapur, Rajgangpur, Jabalpur, Barnala, Ratlam, Bandarban, Singrauli, Jhansi, Bahraich, Rewa, Damoh, Jalandhar, Sonipat, Jodhpur.
✅ SSC में नौकरी मिलने के फायदे ?
दोस्तों, SSC के माध्यम से मिलने वाली सरकारी नौकरी के कई फायदे हैं, और यही कारण है कि हर साल लाखों Candidate SSC परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
SSC में नौकरी मिलने के प्रमुख फायदे।
____________________________________________________
✅ आकर्षक सैलरी – पद के अनुसार अच्छा वेतन, ग्रेड पे और समय-समय पर वेतन वृद्धि मिलती है।
✅ नौकरी की सुरक्षा – सरकारी नौकरी होने के कारण निजी क्षेत्र की तुलना में अधिक जॉब सिक्योरिटी रहती है।
✅ महंगाई भत्ता (DA) – महंगाई के अनुसार DA बढ़ता रहता है, जिससे आय में वृद्धि होती है।
✅ मेडिकल सुविधाएं – कर्मचारी और कई मामलों में उनके परिवार को भी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलता है।
✅ पेंशन और रिटायरमेंट लाभ – NPS (National Pension System), ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ मिलते हैं।
✅ हाउस रेंट अलाउंस (HRA) – यदि सरकारी आवास नहीं मिलता, तो HRA दिया जाता है।
✅ ट्रैवल अलाउंस (Travel Allownce) – यात्रा से जुड़े खर्चों के लिए भत्ता मिलता है।
✅ प्रमोशन के अवसर – अनुभव और विभागीय नियमों के अनुसार नियमित प्रमोशन की संभावना रहती है।
✅ वर्क-लाइफ बैलेंस – अधिकांश SSC नौकरियों में कार्य समय निश्चित होता है, जिससे व्यक्तिगत जीवन के लिए भी समय मिलता है।
✅ सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा – सरकारी कर्मचारी होने के कारण समाज में अच्छी पहचान और सम्मान मिलता है।
✅ छुट्टियों का लाभ – वार्षिक अवकाश, मेडिकल लीव, कैजुअल लीव और सरकारी छुट्टियों का लाभ मिलता है।
✅ देशभर में नौकरी के अवसर – SSC के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में काम करने का अवसर मिलता है।
✅ लोन लेने में सुविधा – सरकारी नौकरी होने से बैंक से होम लोन, कार लोन आदि आसानी से मिल जाते हैं।
✅ देश सेवा का अवसर – विभिन्न सरकारी विभागों में काम करके देश की सेवा करने का अवसर मिलता है।
✅ क्या Ssc की परीक्षा कठिन होती है?
आपको बता दे, दोस्तों, SSC की परीक्षा न तो बहुत आसान है और न ही असंभव। Insort, SSC परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन हो सकता है, क्योंकि इसकी कठिनाई पूरी तरह परीक्षा के स्तर, पद, प्रतियोगिता और Candidate की तैयारी पर Depend करती है।
But, नियमित पढ़ाई, सही रणनीति, Previous Year Questions और Mock Test के Practice से आप इसकी तैयारी अच्छी तरह से कर सकते है।
✅ Ssc Exam किसके लिए देना सही है?
SSC Exam उन Candidate के लिए Suitable है जो Government Job पाना चाहते हैं, या सरकारी नौकरी में उपलब्ध विभिन्न पदों और विभागों में करियर बनाना चाहते हैं।
✅ Ssc परीक्षा में सामान्य गलतियां।
✔ सिर्फ़ एक विषय पर ध्यान देना।
✔ Revision नहीं करना।
✔ Syllabus न समझना।
✔ Mock Test न देना।
✔ अधिक किताबें पढ़ना।
✅ Ssc की आधिकारिक जानकारी कैसे प्राप्त करें?
दोस्तों, आपको बता दे, Ssc परीक्षा से जुड़ी आपको कोई भी नई भर्तियों, नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथि और रिजल्ट की सही जानकारी चाहिए तो आप हमेशा SSC के Official Website पर ही भरोसा करें।
✔ SSC की Official Website https://ssc.gov.in पर जाएं।
✔ Website के Calendar और Latest News सेक्शन को समय-समय पर चेक करते रहें।
✔ Important Update के लिए केवल सोशल मीडिया पोस्ट या अनधिकृत वेबसाइटों पर निर्भर नहीं रहें।
✔ किसी भी परीक्षा या भर्ती से संबंधित जानकारी की पुष्टि हमेशा SSC की Official Website से करें।
➖ You May Also like this
______________________________________________
✅ निष्कर्ष : (Conclusion)
So Guys, यह थी हमारी आज की पोस्ट Ssc क्या होता है की पूरी जानकारी Ssc Detail In Hindi? जिसमे आपने जाना Ssc से जुड़ी एग्जाम, योग्यता, सिलेबस, आयु सीमा, जॉब और सैलरी की पूरी जानकारी।
I Hope आपके लिए हमारी यह आर्टिकल Ssc क्या होता है काफी Helpful होगी।
आपके मन मे इस आर्टिकल से जुड़ी कोई सवाल हो या कोई सुझाव हो या फिर इससे जुड़ी कोई Dout हो तो आप हमें Comment section में कमेंट करके जरूर बताएं।
यदि आपको लगता है कि यह आर्टिकल आपके लिए सच मे उपयोगी है तो कृपा इस पोस्ट को अपने social Media साइट like फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर जरूर शेयर करे। 🙏🙏
So तब तक के लिए Keep learning & Keep Blogging !! Thank you 😊
✅ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) [Ssc Detail In Hindi]
1. SSC का फुल फॉर्म क्या है?
SSC का फुल फॉर्म Staff Selection Commission है।
2. SSC के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
परीक्षा के अनुसार 10वीं, 12वीं या स्नातक।
3. SSC CGL के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
कोई भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उम्मीदवार।
4. क्या SSC की परीक्षा ऑनलाइन होती है?
हाँ, अधिकांश परीक्षाएँ Computer Based Test (CBT) के रूप में आयोजित की जाती हैं।
5. SSC की तैयारी में कितना समय लगता है?
यदि नियमित और सही रणनीति के साथ पढ़ाई की जाए, तो 6–12 महीनों में अच्छी तैयारी की जा सकती है।
6. SSC की परीक्षा कौन दे सकता है?
10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार, संबंधित परीक्षा की पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
7. SSC में सबसे लोकप्रिय परीक्षा कौन-सी है?
SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS और SSC GD सबसे लोकप्रिय परीक्षाएँ हैं।
8. क्या SSC की नौकरी स्थायी होती है?
हाँ, Mostly, SSC पद केंद्र सरकार की स्थायी नौकरियाँ होती हैं और इनमें वेतन, भत्ते तथा प्रमोशन के अच्छे अवसर मिलते हैं।
9. SSC की Official Website
आधिकारिक जानकारी, Notification, Application, Admit Card, Result की जानकारी के लिए Ssc की Official Website पर Visit करें।
Official Website ... https://ssc.nic.in
10. SSC और UPSC में अंतर।
Ssc और Upsc में अंतर की बात करू तो आपको बता दे, SSC केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कर्मचारी भर्ती करता है।
वही UPSC उच्च स्तरीय केंद्रीय सेवाओं जैसे IAS, IPS आदि के लिए परीक्षा आयोजित करता है।

